सीएम योगी आदित्यनाथ रिकॉर्ड मतों से विजयी ,जनपद के सभी सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना आज संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाते हुए दिख भी रही है। इसी क्रम में गोरखपुर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सुभावती शुक्ला को 102339 वोटों से हराया। योगी गोरखपुर शहर विधानसभा के साथ-साथ जनपद के सभी 9 विधानसभा सीटों को अपने पक्ष में विजय हासिल करवाने में भी सफल रहे।भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता के कारण से ही सभी विधानसभा सीटों के प्रत्याशी शुरुआती रुझान से ही आगे चलते रहे और अंततः सभी सीटों पर विजय हासिल करने में सफल भी रहे। कैंपियरगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फतेह बहादुर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के काजल निषाद को हराते हुए लगातार सातवीं बार विजय हासिल किए। वही तिवारी परिवार का गढ़ माने जाने वाला चिल्लूपार विधानसभा सीट पर पहली बार भाजपा के राजेश त्रिपाठी करीब 31000 वोटों से समाजवादी पार्टी की विनय शंकर तिवारी को हराए। पिपराइच विधानसभा सीट से महेंद्र पाल लगातार दूसरी बार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरेंद्र निषाद को, बांसगांव विधानसभा सीट से डॉक्टर विमलेश पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद को 20000 वोटों से, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के विपिन सिंह समाजवादी पार्टी के विजय बहादुर यादव को, हराते हुए लगातार दूसरी बार विजय हासिल किए। वही खजनी विधानसभा सीट से भाजपा के मंत्री कद्दावर नेता श्री राम चौहान समाजवादी पार्टी के रुपावती बेलदार को, सहजनवा से भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप शुक्ला समाजवादी पार्टी के यशपाल रावत को 31000 वोटों तथा चौरी चौरा विधानसभा सीट से भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सरवन निषाद ने बृजेंद्र को पहली बार चुनाव हराते हुए इतिहास कायम किया । इन सभी जीतू के साथ गोरखपुर जनपद भगवा में हो गया। जहां 2017 विधान सभा चुनाव में भाजपा चिल्लूपार विधानसभा सीट पर हार गई थी वहीं इस बार इस सीट को जीत कर भी उस खामियाजा की भारपाई कर दी गई। इस तरह पूरा जनपद इस बार भगवामय हो गया है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सीएम योगी आदित्यनाथ रिकॉर्ड मतों से विजयी ,जनपद के सभी सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम
मार्च 11, 2022
0
Tags