Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बीजेपी की जीत,निकाली गयी विजय उत्सव बाइक रैली

 संवाददाता  हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र


बीजेपी की जीत,निकाली गयी विजय उत्सव बाइक रैली


वसई ; - उत्तर प्रदेश, गोवा,मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद,भारतीय जनता पार्टी 4 राज्य में जीत दर्ज कराते हुए कमल का फूल खिल गया, चार राज्यो में भाजपा को मिली बड़ी जीत से विरोधी के हाथ पैर फूलने लगे है, यहां तक विरोधियों के खेमे में मायूसी छा गयी है। गौरतलब है कि, लोग इसे पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का परिणाम बता रहे हैं। बतादे कि,उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। किसान आंदोलन और कोरोना संकट के बाद इस चुनाव को बीजेपी के लिए आसान नहीं माना जा रहा था। फिलहाल, परिणाम चौंकाने वाले सामने आए है। वही ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा व युवा मोर्चा वसई - विरार जिला द्वारा 10 मार्च को मार्टिन कॉम्प्लेक्स - चंदन नाका - गाला नगर- अंबावाडी- राधा नगर - टाकी रोड राधा कृष्ण होटल से नालासोपारा (पश्चिम) हनुमान नगर -एसटी डेपो स्थित विजय दिवस बाइक रैली कर खुशी जाहिर की। इसी प्रकार,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव के कार्यालय पर ढोल नगाड़ा से भाजपा विजय उत्सव मनाया गया। यह तक वसई विरार शहर में भाजपा पदाधिकारी व अन्य लोगो ने इस जीत को लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलते दिखाई दिए। हालाँकि, बाइक रैली में जिलाउपाध्यक्ष मनोज पाटिल, जिलाउपाध्यक्ष मनोज बारोट,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अभय कक्कड,शशिकांत दुबे,पवन सिंह,देवराज सिंह,अशोक यादव व दिनेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies