Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सहजनवा थाना क्षेत्र में बालिका पर फेंका खौलता हुआ चाय, हालत गंभीर

 सहजनवा थाना क्षेत्र में बालिका पर फेंका खौलता हुआ चाय, हालत गंभीर

गोरखपुर/सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमापार गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला ने 9 वर्ष की बालिका पर खौलता चाय फेंक दिया। परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी सहजनवा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
भीमापार गांव के संजय साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी श्रद्धा सुबह तकरीबन 8 बजे खेलते हुए शिव मंदिर की तरफ चली गई। मंदिर परिसर में पहले से गांव की एक महिला और पुरुष मौजूद थे। वह लड़की को देखते ही अकारण उसके ऊपर खौलता चाय फेंक दिए, जिससे उसका ऊपरी हिस्सा झुलस गया। वह रोते हुए घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सहजनवा थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies