Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेना के जवान की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

 सेना के जवान की मौत पर परिवार में मचा कोहराम

गोरखपुर/झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राघोपट्टी पडरी के टोला फैलहा निवासी 30 वर्षीय धनंजय यादव आर्मी में शिक्षक हवलदार के पद पर सिक्किम में तैनात थे। मंगलवार की देर शाम उनके घर पर उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जवान के परिजनों ने विभाग के अधिकारियों पर बेटे के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
फैलहा निवासी रामनाथ यादव के इकलौते पुत्र धनंजय यादव सेना में शिक्षक हवलदार के पद पर सिक्किम में आर्मी एजुकेशन कोर हेड क्वार्टर 112 माउटेन बिग्रेड यूनिट 4/5 जीआर एचआरडीसी चातल में तैनात थे। मंगलवार की देर शाम उनके घर पर फोन से उनके मौत की सूचना मिली। फोन करने वाले ने बताया कि तीन दिन से धनंजय यादव अपने बैरक के बिस्तर से गायब थे और उनका आईडी व मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था।
वहीं मृतक सेना जवान के साथी द्वारा घर पर सूचना दी गयी कि उसका शव कम्पनी से कुछ दूर मिला है। घर पर इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता रामनाथ यादव, माता फूलमती देवी, छोटी बहन आरती का रो-रो कर बुरा हाल है। धनंजय यादव की शादी तय थी। मई में शादी होने वाली थी। परिवार में बेटे की शादी को लेकर तैयारी हो रही थी और अचानक उसकी मौत की सूचना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। धनंजय ही परिवार का सहारा थे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies