आपसी सौहार्द के साथ मनाये पर्व
संत कबीर नगर।
रंगों का पर्व होली एवं शबे-ए-बारात को लेकर महुली पुलिस काफी सर्तक है। शुक्रवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभ्रांत लोगो ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगो से बातचीत कर किसी प्रकार की समस्या सम्बन्धित जानकारी लिया।
कोल्हू गाड़ा प्रधान प्रतिनिधि राम उग्रह ने शिकायत किया कि उनके गांव में सम्म्मत जलाते समय कुछ मनबढ़ युवक बाधा उतपन्न खड़ा कर सकते है। जिसपर पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि इस माह में हिन्दू और मुस्लिम भाइयो का पर्व है। इस लिए आप सभी आपसी सौहार्द बनाकर मनाए। अफवाहों पर ध्यान मत दे। सीओ राम प्रकाश ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। वगैर किसी भय के आप सभी परम्परा के तहत पर्व को मना सकते है। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने कहा कि हर छोटी बड़े मामले को त्वरित के साथ पुलिस को सूचना दे । ऐसा कोई कार्य न करे जो दूसरे धर्म के लोगो के लिए कष्ट हो। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़गड मचाने वालो पर पुलिस बर्दाश्त नही करेगी।
सादे वेश में पुलिस कर्मी आपकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान लोगो से सम्मत जलाने के स्थान आदि की जानकारी लिया। पर्व में किसी तरह के विवाद सम्बन्ध में सीधे सँवाद किया। इस मौके तहसीलदार रत्नेश तिवारी, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, रमजान अली, लाल बिहारी निषाद, मनोज पटेल, महफूज अहमद, कांस्टेबल मो0 आरिफ , महेश यादव मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आपसी सौहार्द के साथ मनाये पर्व
मार्च 12, 2022
0
Tags