Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ससुराल में मिला युवक का शव हत्या की आशंका

 ससुराल में मिला युवक का शव हत्या की आशंका

गोरखपुर पीपीगंज थानाक्षेत्र के भुईधरपुर गांव में बुधवार की भोर में एक युवक का ससुराल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

___मालूम हो कि पीपीगंज नगर पंचायत के भगवानपुर निवासी अनूप कन्नौजिया की शादी भुईधरपुर निवासी रामबृक्ष की पुत्री नीलम से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। छह माह पूर्व एक पुत्री भी पैदा हुई है।पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते छह माह से नीलम मायके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी। पत्नी की विदाई के लिए मंगलवार को पीपीगंज थाने पर समझौता हुआ था। 16 अप्रैल को विदाई कराने का सुलहनामा लिखा गया। माहौल ठीक देखकर अनूप कुमार को उसके ससुराल वाले अपने साथ लेकर भुईधरपुर चले गए। जहां भोर में रहस्मय परिस्थितियों में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पीएम एक लिए भेज दिया। जबकि अनूप कुमार के भाई अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अनूप की पत्नी, सास और दोनों सालो ने मिलकर अनूप की हत्या कर दी है । पत्नी नीलम का कहना है कि हम अपनी बेटी और पति के साथ एक ही कमरे में सोई थी। चार बजे भोर में शौच के लिए बाहर गयी थी वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था जिसमे छत की कुंडी में अनूप का शव लटका था,भाईयो ने जंगला तोड़कर अंदर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया तहरीर मिली है,पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies