Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रंग दे बसंती कार्यक्रम का नाथनगर ब्लाक परिसर मे हुआ आयोजन

 आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रंग दे बसंती कार्यक्रम का नाथनगर ब्लाक परिसर मे हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।
आजादी का अमृत महोत्सव’’ के उपलक्ष्य में ‘‘रंग दे बसंती’’ कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लाक नाथनगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘‘रंग दे बसंती’’ कार्यक्रम के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अंतर्गत ब्लाक परिसर मे  शासन के निर्देशानुसार प्रथम दिवस का कार्यक्रम संपादित हुआ। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामबृक्ष यादव व विकास खंड नाथनगर‌ अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव अमर शहीदों के द्वारा किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला और आज की युवा पीढ़ी को सुखदेव, राजगुरु, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को सदैव संजोए रखने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सचिवो व अन्य गणमान्य की उपस्थिति मे   ऐसे अमर शहीदों की वीर गाथा को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर  उपस्थित अन्य लोगो ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए  साधुवाद दिया ।इस अवसर पर नाथनगर ब्लाक के एडीओ पंचायत आनंद मोहन राम विजय कनौजिया सुरेंद्र यादव ज्ञान चंद यादव बलवंत यादव ग्राम पंचायत अधिकारी शिव प्रकाश गणेश तिवारी बबूने तिवारी सबुन्ने तिवारी बड़े बाबू हनुमान शुक्ल एकाउंटेंट तरुण कुमार शांडिल्य संदीप कुमार चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies