हत्या में संलिप्त दो अभियुक्तों को सिकरीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने डेरवा टिकर शराब भट्टी के सामने हुई हत्या का पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण मूल वजह जमीनी विवाद रहा जिसमें छ के विरुद्ध सिकरीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था उसमें से दो अभियुक्तों श्याम उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय व गोरख पुत्र ओरी प्रसाद निवासीगण जगरनाथपुर थाना सिकरीगंज गोरखपुर को भूमिधर तिराहा से गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में 9 मार्च 2022 को मृतक अशोक कुमार सिंह अपने साथियो के साथ शौचालय बनवाने हेतु ईट का भाव तय कर आते समय डेहरा टीकर शराब भट्ठी के सामने पहले से घात लगाकर अभियुक्तगणो द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में सिकरीगंज थाने में पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 31/22 धारा 302,504,506,34 IPC व 7 CLA एक्ट में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया सिकरीगंज के नकौड़ी खास गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह अपने गांव के प्रधान गुड्डू सिंह के डेहरा टीकट गांव स्थित निर्माणाधीन मकान की देखरेख करते है। वह उस मकान से अपने घर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में वे डेहरा टीकट गांव के देशी शराब की दुकान पर रूक गए। इस दौरान वहां मौजूद उनके गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।
जिसके बाद उन्हें सिर में गोली मार दी गई।जांच पड़ताल में गोली मारने के पीछे जमीन की रंजिश बताया गया गांव के प्रधान सुरेश उर्फ गुड्डू सिंह उनके पट्टीदार हैं और जो मकान बनवा रहे थे वह विवादित थी और संदीप उपाध्याय से विवाद चल रहा था। मृतक के परिवार जनों ने 6 के खिलाफ सिकरीगंज थाने में अभियोग पंजीकृत कराया उनमें से दो को आज हिरासत में लिया गया अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद रहा। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार शुक्ला थाना सिकरीगंज उ0नि0 विन्ध्याचल शुक्ला थाना सिकरीगंज उ0नि0 रविप्रकाश यादव थाना सिकरीगंज उ0नि0 चन्दन कुमार सिंह थाना सिकरीगंज का0 हिमाशु सिंह थाना सिकरीगंज का0 भानू प्रताप मौर्या थाना सिकरीगंज का0 अरुण कुमार थाना सिकरीगंज का0 विजय कुमार सिंह थाना सिकरीगंज गोरखपुर सम्लित थे। प्रेस वार्ता में क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह भी रहे मौजूद। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
हत्या में संलिप्त दो अभियुक्तों को सिकरीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
मार्च 12, 2022
0
Tags