अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान “वादी संवाद दिवस” के अवसर पर जनपद गोरखपुर के समस्त थानो पर वादियों से संवाद स्थापित किया गया ।
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे “वादी संवाद दिवस” अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.03.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद गोरखपुर के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस मनाया गया। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र से आये हुए सभी विवेचनाओं के वादियों व विवेचकों से संवाद स्थापित किया गया। प्रत्येक विवेचनाओं के वादियों से विवेचकों के साथ एक-एक करके संवाद स्थापित किया गया। तथा विवेचना से सम्बन्धित प्रगति से अवगत कराया गया। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान “वादी संवाद दिवस” के अवसर पर जनपद गोरखपुर के समस्त थानो पर वादियों से संवाद स्थापित किया गया ।
मार्च 23, 2022
0
Tags