संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
समाजसेवक व युवा नेता सैयद आमिर भारतीय कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल।
नालासोपारा ; - पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व में दिनांक 15/3/2022 मंगलवार को भारतीय कांग्रेस पार्टी पर्यावरण विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष समीर वर्तक के हाथों सैय्यद आमिर ने किया पक्ष प्रवेश और साथ ही भारतीय कांग्रेस पार्टी पर्यावरण विभाग वसई विरार जिला महासचिव के पद पर किए गए नियुक्त!
नियुक्ति पत्र देते हुए भारतीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष समीर वर्तक, प्रदेश सचिव पर्यावरण विभाग अम्मर पटेल, वसई विरार जिला अध्यक्ष पर्यावरण विभाग डेरिक फ्युटोर्डो, साथ ही कांग्रेस पर्यावरण विभाग के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी रहे मौजूद!
और साथ में मौजूद रहे पत्रकार समाज सेवक व आस्था शक्ति सेवा संस्था राष्ट्रीय महासचिव वसीम अहमद शेख, आस्था शक्ति सेवा संस्था राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निहाल शेख, समाज सेवक हाजी सगीर, सभी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने व उनके पद नियुक्ति के मौके पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी ।