ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बच्चे को बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे गुलरिहा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 110/22 धारा 363 भादवि से सम्बन्ध में दो अपहृत को बरामद कर उच्चाधिकारी के आदेश के क्रम मे परिजन को सुपुर्द किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण............ अपहृत/गुमशुदा दो नाबालिग बच्चे, जिनके माता पिता पिछले एक वर्ष से अलग अलग रहते है बच्चे अपने पिता के साथ रहते थे । जो दिनांक 24.03.2022 को अपने कही चले गये थे जब इसकी जानकारी इनके पिता को हुई तो बच्चों के पिता/वादी मुकदमा द्वारा थाना गुलरिहा गोरखपुर मे दिनांक 25.03.2022 को मु0अ0स0 110/22 धारा 363 भादवि पंजीकृत कराया गया था इसी क्रम में आज दिनांक 26.03.2022 को गुलरिहा पुलिस द्वारा दोनों बच्चो को बरामद कर थाना स्थानीय लेकर आये और इनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
बरामद करने वाली टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर,
2- उ0नि0 अमित कुमार राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
