Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेना के जवान का शव रखकर उपद्रवियों द्वारा रेलवे ट्रैक व सार्वजनिक मार्ग को बाधित करते हुए प्रशासन व आमजनमानस के साथ दुर्व्यवहार व छति कारित की गयी

 प्रेस नोट

कल दिनांक 25.03.2022 को थाना चौरीचौरा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक व भोपा बाजार चौराहा, देवरिया हाईवे पर मृतक सेना के जवान का शव रखकर उपद्रवियों द्वारा रेलवे ट्रैक व सार्वजनिक मार्ग को बाधित करते हुए प्रशासन व आमजनमानस के साथ दुर्व्यवहार व छति कारित की गयी ।


जिसके सम्बन्ध में थाना चौरीचौरा पर कुल 07 मुकदमें पंजीकृत हुए है । जिसमें से 05 जनता की तहरीर पर (जिनके साथ दुर्व्यवहार व उनके वाहनो को क्षति पहुँचाई गयी थी)  तथा 01 मुकदमा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा व 01 मुकदमा रेलवे जीआरपी द्वारा सभी मुकदमें गम्भीर धाराओं में दर्ज कराया गया है । जिसमें अब तक कुल 56 उपद्रवियों की शिनाख्त की जा चुकी है तथा  उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी के नेतृत्व में कुल 05 टीमे गठित कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है व सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यम से शेष उपद्रवियों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies