3 साल के मासूम श्रेयांश को मिला सहारा
किडनी के इलाज में सरकार करेगी हर संभव मदद
गोरखपुर तीन साल के मासूम श्रेयांश को किडनी की गंभीर बीमारी है। इलाज महंगा होने की वजह से उसके पिता उसका इलाज नहीं करा पा रहे इलाज किसी के मदद के बिना संभव नहीं। इसी उम्मीद आज श्रेयांश को लेकर उसके माता-पिता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जनता दर्शन में पहुंचे। जनता की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगाह मियां बाजार निवासी अनूप गुप्ता पत्नी ,साथ में मासूम श्रेयांश पर पड़ी बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुक गए। और पूछा कि क्या बात है। अनुप ने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने इत्मिनान से उनकी बात सुनी। मौके पर मौजूद डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया कि इनसे यथा शीघ्र सभी कागजात तैयार कर शीघ्र ही मदद के लिए शासन को भेजें। सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
