एक मजदूर की मौत हो गई मजदूरों और आसपास के लोगों से पहचान कराने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है
अप्रैल 05, 2022
0
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज शाम लगभग 4:00 बजे एक मजदूर की मौत हो गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बरगदवा लेबर मंडी से मृत युवक युवक दो तीन मजदूरों के साथ प्रगति लान में काम करने के लिए गया हुआ था ।काम करते समय वह नीचे आकर वहीं एक पेड़ के पास उसके छाये में बैठ गया जहां पर उसकी अचानक मौत हो गई । सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता युवक के बारे में वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों से पहचान कराने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के बारे में अगर किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो थाना गोरखनाथ मोबाइल नंबर 9454403511 पर सूचित कर सहयोग प्रदान करे। *हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
Tags
