पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर का किया गया शुभारंभ
मिशन शक्ति के अन्तर्गत राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र शुरु किया गया है जिसका शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी बांसगांव, क्षेत्राधिकारी लाईन्स/महिला थाना एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे । इस परामर्श केन्द्र का उद्देश्य यह है कि यहां पर पुलिस के व जनता के सम्मानित लोगो की तरफ से मध्यस्थता आयोजित की जाएगी जिसमें पति पत्नी के विवाद माता पिता के विवाद बच्चो व माता पिता का विवाद बातचीत व मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा साथ ही अन्य विभागो के जरिए कोई आर्थिक , कानूनी व मेडिकल सहायता या व्यवसायिक दक्षता देने की जरुरत हो व कोई मादक पदार्थो के सेवन कर रहा हो उसे छुुड़वाने की जरुरत हो तो इन सभी समस्याओ का निस्तारण इस केन्द्र की मदद से की जाएगी । इसी क्रम में परामर्श केन्द्र के मुख्य उद्देश्य यह होगा कि महिलाओ व उनसे सम्बन्धित सभी पारिवारिक विवादो का सम्पूर्ण निस्तारण कानूनी माध्यम के इतर मध्यस्थता व बातचीत के माध्यम से किया जाएगा । जिससे परिवारो के मध्य विवादो के समुचित निस्तारण हो पाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस टीम तैनात की गई है साथ ही काउन्सलर्स की एक टीम तैनात की है जिसमें 11 अलग अलग पृष्ठभूमि के महिला व पुरुष काउन्सलर्स तैनात किए गए है जो अनुभवी व अलग अलग क्षेत्र की विशेषज्ञता रखते है । ये पारिवारिक समस्याओ को सुनकर मध्यस्थता के माध्यम से धीरे धीरे उनकी समस्याओ का निस्तारण कर परिवार को बिखराव से बचाएगे । साथ ही महिलाओ को कोई समस्या हो तो उसको दूर करने हेतु हर सम्भव मदद की जाएगी । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिलाओं/बालिकाओ से संबंधित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का पुर्नगठन दिनांक 01.04.2022 को किया गया है जिसमें महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम जनपद स्तर व थाना स्तर पर वाहन उपलब्ध कर गठित किया गया है , जो जनपद में लगातार भ्रमणशील रहकर महिलाओ को किसी प्रकार की कोई समस्या हो या कोई असामाजिक तत्व उन्हे परेशान कर रहा हो तो उन्हे सहायता प्रदान की जा सके साथ ही साथ शरारती, शोहदो एवं असामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी । महिला सुरक्षा दल की टीमों द्वारा मंदिर, मॉल, स्कूलो / कॉलेजो व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर सादे वस्त्रो में जाती है व शरारती, शोहदो एवं असामाजिक तत्वो की विडियो रिकार्डिंग कर उन्हे चेतावनी दी जा रही है ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*

