नवरात्रि एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद गोरखपुर के समस्त थानों पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में आगामी नवरात्रि एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ थाना परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व धर्मगुरुओं की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक की गई। मीटिंग में आए लोगों से त्यौहार में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी कर आगामी त्यौहारों को सकुशल/शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी के नम्बर पर सम्पर्क कर अवगत कराने हेतु अपील की गई। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

