Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर मण्डल गोरखपुर में फायरिंग करने वाला एक नफर कर्मचारी मय एक अदद रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Top Post Ad

सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर मण्डल गोरखपुर में फायरिंग करने वाला एक नफर कर्मचारी मय एक अदद रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 278/2022 धारा 323,504,307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना कैण्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वृजेश कुमार सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी घोष कम्पाउण्ड बसारतपुर अशोक नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से एक अदद रिवाल्वर, एक अदद खोखा कारतूस व 05 अदद जिन्दा कारतूस के साथ आज दिनांक 28.04.2022 समय करीब 13.15 बजे कूड़ाघाट से करीब 300 मीटर दूर एम्स बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार करते हुए थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 279/2022 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

अपराध विवरण / पूछताछ विवरणः-
    आज दिनांक 28.04.2022 को सहायक निदेशक, (सेवायोजन) गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे कार्यालय के वरिष्ठ- सहायक श्री वृजेश कुमार सिंह पुत्र श्री शिवपूजन सिंह, निवासी - 156 घोष कम्पाउण्ड अशोक नगर, बशारतपुर गोरखपुर द्वारा आज 28.04.2022 प्रातः 10.15 बजे नशे की हालत मे कार्यालय में आये तथा आते ही स्थापना लिपिक श्री आनन्द त्रिपाठी से गाली गलौज करते हुए उलझ गये तथा अपने निजी पिस्टल से गोली चला दिये । यदि गोली किसी को लगी होती तो उसकी जान जा सकती थी । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 278/2022 धारा 323/504/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट किया गया एवं अभियुक्त वृजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी हेतु थाना कैण्ट पुलिस को आदेशित किया गया । जिसके क्रम में अभियुक्त वृजेश कुमार सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी घोष कम्पाउण्ड बसारतपुर अशोक नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से घटना में प्रयोग किये गये एक अदद रिवाल्वर व एक अदद खोखा कारतूस व 05 अदद जिन्दा कारतूस के साथ आज दिनांक 28.04.2022 समय करीब 13.15 बजे कूड़ाघाट से करीब 300 मीटर दूर एम्स बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार करते हुए थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 279/2022 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
वृजेश कुमार सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी घोष कम्पाउण्ड बसारतपुर अशोक नगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 278/2022 धारा 323/504/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 279/2022 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

बरामदगीः-
एक अदद रिवाल्वर, एक अदद खोखा कारतूस, 05 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद ह्युण्डई आई-20 कार(207 एमवी एक्ट में सीज)

गिरफ्तारी का स्थान /समय -
    कूड़ाघाट से करीब 300 मीटर दूर एम्स बाउण्ड्री के पास / दिनांक 28.04.2022  समय  13.15 बजे

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    उ0नि0  महेश कुमार चौबे चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट  थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    हे0का0 कमलेश सिंह यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    कां0 गोविन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies