Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया- प्रमोद कुमार त्रिपाठी

 कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया-  प्रमोद कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर,भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बांसगांव उपनगर में वार्ड नंबर 2 शिव मंदिर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उपनगर में भ्रमण कर भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर  में गुंजायमान हो गया। तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने  शून्य से लेकर शिखर तक का शानदार सफर तय किया है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज पार्टी निरंतर और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि सन 1984 से 2 सीट से शुरुआत करने वाली भारतीय जनता पार्टी 1996 में 161 सीट एवं 1998 में 182 सीट तथा 2019 में 303 लोकसभा सीट जीतकर इतिहास रच दिया है आज भारतीय जनता पार्टी की देश में सशक्त एवं मजबूत सरकार है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा। आज हम सभी सौभाग्यशाली है कि आज हमें देश मैं यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व और सानिध्य प्राप्त है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का आज 42 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर हमें उन लोगों के योगदान की भी सराहना करनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी पर न्योछावर कर दिया। आज पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के 303 सांसद एवं 1398 विधायक हैं तथा देश के 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा समर्थित पार्टियों की सरकार है यह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उक्त अवसर पर  अभय सिंह, नीलेंद्र सिंह ,प्रकाश सैनी, कन्हैया सैनी, घनश्याम गुप्ता, उगतनारायण, रमेश कुमार, विकास ,सूर्यभान आदि लोग उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies