चोरी की 04 मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के 03 सदस्य/अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट द्वारा तीन नफर मोटर साइकिल चोर/अभियुक्तगण 1. सोनू कुमार डोम पुत्र मिन्टू डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2.अविनाश कुमार डोम पुत्र रविन्द्र डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 3.सुहैल हासमी पुत्र मो0 इस्लाम हासमी निवासी इलाहीबाग बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर हालपता अजयनगर इमामबाड़ा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के कब्जे/निशादेही पर 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी होण्डा एक्टिवा को बरामद करते हुए दिनांक- 08.05.2022 समय 21.45 बजे कार्मल तिराहा वहद चौकी क्षेत्र जटेपुर से गिरफ्तार कर थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 317/22 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरणः-
दिनांक 08.05.2022 को थाना कैण्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्मल रोड तिराहा से पल्सर सवार तीन लड़के 1.सोनू कुमार डोम पुत्र मिन्टू डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2.अविनाश कुमार डोम पुत्र रविन्द्र डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर व 3.सुहैल हासमी पुत्र मो0 इस्लाम हासमी निवासी इलाहीबाग बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर हालपता अजयनगर इमामबाड़ा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को रोक कर पूछताछ किया गया । पकड़े गये तीनो लड़को से उनके पास मौजूद बजाज पल्सर रजिस्ट्रेशन नं0 UP 57 BB 3906 के कागजात के बारे में पूछा गया तो उन लोगो द्वारा बताया गया कि हम लोग शहर के भिन्न-भिन्न स्थानो से गाड़िया चोरी करते है एवं एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी के पीछे छिपा देते हैं । ग्राहको के मिलने पर गाड़ियों को वहाँ से निकाल कर बेच देते हैं तथा बेचने से मिले पैसो को आपस में बाट लेते हैं एवं अपने शौक पूरा करते है । इस पल्सर गाड़ी को हम तीनों लोगो नें बारामनगर कर्जहा से लगभग एक माह पहले चोरी किया था एवं हम लोगो नें एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी के पीछे तीन और चोरी की मोटरसाईकिलों को छिपाकर रखे हैं । जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों की निशानदेही पर एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी के पीछे कपड़े से ढकी हुई दो मोटरसाईकिल 1. हीरो स्प्लेण्डर 2. हीरो एचएफ डिलक्स तथा स्कूटी होण्डा एक्टिवा रंग काला को बरामद किया गया । चोरी की बरामदशुदा गाड़ियों के वाहन स्वामियों की व इसके सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों के बारे में जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.सोनू कुमार डोम पुत्र मिन्टू डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.अविनाश कुमार डोम पुत्र रविन्द्र डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.सुहैल हासमी पुत्र मो0 इस्लाम हासमी निवासी इलाहीबाग बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर हालपता अजयनगर इमामबाड़ा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
अपराधिक इतिहास
1.सोनू कुमार डोम पुत्र मिन्टू डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 16/2021 धारा 393 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 137/22 धारा 379 भादवि व बढोत्तरी धारा-411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 317/22 धारा 411/413/414 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.अविनाश कुमार डोम पुत्र रविन्द्र डोम निवासी एक्सिडेन्टल अस्पताल के बगल झोपड़पट्टी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 137/22 धारा 379 भादवि व बढोत्तरी धारा-411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 317/22 धारा 411/413/414 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.सुहैल हासमी पुत्र मो0 इस्लाम हासमी निवासी इलाहीबाग बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर हालपता अजयनगर इमामबाड़ा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 137/22 धारा 379 भादवि व बढोत्तरी धारा-411 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 317/22 धारा 411/413/414 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का स्थान /समय
कार्मल तिराहा वहद चौकी क्षेत्र जटेपुर / दिनांक-08.05.2022 समय 21.45 बजे
बरामदगी-
चोरी 03 अदद मोटर साईकल व 01 अदद होण्डा एक्टिवा स्कूटी
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 संजय कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 ओम प्रकाश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 प्रेम बहादुर सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5. कां0 राजेश सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
चोरी की 04 मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के 03 सदस्य/अभियुक्त गिरफ्तार
मई 09, 2022
0
Tags
