हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता मे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जनपद में 11 सड़कों का कार्य नवीन है जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों का कार्य पूर्ण किया जाए। एवं आख्या पूर्ण कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रेषित की जाए। जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत जो सड़कें निर्माणाधीन हैं एवं कार्यदाई संस्थाओं के स्तर पर लंबित हैं उन पर पेनेल्टी लगायी जाए। जिलाधिकारी महोदय ने उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा निर्माणाधीन चंदौसी की तीन परियोजनाएं, सीएनडीएस, सॉलि़ड वेस्ट प्लान, प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, सिडको, पैक्सफेड,सीएमडीएस, आदि कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कार्यदाई संस्थाओं के कार्य निर्माणाधीन है वह गुणवत्तापूर्ण कार्य को पूरा करें। कार्य की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए और उन्होंने कहा कि जिन संस्थाओं ने अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है वह शीघ्र कार्य को शुरू करें। जिससे कार्य में तेजी आए। सभी कार्यदाई संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि कार्य में घटिया क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाए अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत नहर नलकूप लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की गई जिसमें नहर विभाग के एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि मध्य गंगा नहर का कार्य में तेजी लायी जाए। भूमि अधिग्रहण की समस्या का समाधान यथाशीघ्र करें जिससे कार्य में तेजी आए। खनन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि खनन का कार्य खनन के मानकों के अनुरूप ही किया जाए। नलकूप विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए एक्स ई एन नलकूप ने बताया कि जनपद में संचालित नलकूप 567 एवं यांत्रिक दोष से बंद नलकूप 34 एवं विद्युत दोष से बंद 8 नलकूप हैं जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र नलकूपों को दोष मुक्त कराकर संचालित अवस्था में लाए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों से नलकूपों के संबंध में फीडबैक लें। लघु सिंचाई को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि निशुल्क बोरिंग योजना के अंतर्गत वास्तविक रूप से लघु सीमांत किसानों को ही लाभान्वित किए जाए। इसके उपरांत जर्जर भवनों को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जर्जर भवन की नीलामी का कार्य लंबित है। जिसको लेकर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नीलामी का कार्य में जो समस्या आ रही है उसका निराकरण कर नीलामी का कार्य यथाशीघ्र करवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो जर्जर भवनों का पुनः मूल्यांकन किया जाए। जिससे कार्य में तेजी आ सके। स्कूलों के कायाकल्प को लेकर संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो जर्जर भवन है उन स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। एवं स्कूलों में शौचालय का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर देख लें सभी नगरीय स्कूलों में शौचालय होना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बेसिक स्कूलों में शौचालय सुचारू रूप से संचालित होने चाहिए। एवं मॉडल स्कूल के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, एक्स ई एन आर ई डी, एक्स ई एन सिंचाई, एक्स ई एन नलकूप, डीएसटीओ रत्नेश एवं महेंद्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता मे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मई 10, 2022
0
Tags
