Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एडीएम की अध्यक्षता में कैम्पियरगंज समाधान दिवस मे कुल 69 मामलों में 10मामलो का हुआ तत्काल निस्तारण।,

 एडीएम की अध्यक्षता में कैम्पियरगंज समाधान दिवस मे कुल 69 मामलों में 10मामलो का हुआ तत्काल निस्तारण।,



कैम्पियरगंज तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुनवाई के दौरान फरियादियों की भीड़ लगी रही । एडीएम ने मामले का निस्तारण तत्काल करा कर शेष अन्य मामलों में सम्बन्धित विभागों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समय वध्द  निस्तारण करने का निर्देश दिया । समाधान दिवस मे कुल 69 मामले आये जिसमें 10 मामले का तत्काल निस्तारण करते हुए अन्य को कारवाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम पंकज कुमार दीक्षित, प्रभारी तहसीलदार अभिषेक मिश्र, राजस्व निरीक्षक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, ईओ एन के पाण्डेय, एसीओ चकबंदी, थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह,एस आई सुरेश यादव, विपणन निरीक्षक अर्जुन सिंह, जेई विद्युत प्रवीण कुमार, सीएचसी अधीक्षक डा.भगवान प्रसाद, राजस्व लेखपाल गिरजा दत्त पाण्डेय,प्रिंस कुमार साहू, दिवाकर वर्मा, अमन भूषण, नेहा त्रिपाठी, संगीता गुप्ता माधवी त्रिपाठी, हेमन्त कुमार शुक्ल, प्रतिमा , सुलेखा, कंचन दूबे सहित कई विभागों के दर्जनों कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
 हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies