रेप एवं बलवे के मामले में अभियुक्त को कैम्पियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से रेप व बलवे के मामले में दर्ज आरोपी को मुखवीर की सूचना पर शनिवार को मोदी गंज तिराहे से कैम्पियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर उर्फ जंगल बब्बन निवासी 19वर्षीय सहाजत हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह,एस एस आई राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल नन्दलाल, उत्कर्ष यादव, महिला कांस्टेबल अराधना गौड़ मौजूद रही।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
