आज दिनांक 08-05-2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन मे गोलघर में नो पार्किंग मैं खड़े वाहनों के विरुद्ध व्हील क्लैंप लगाकर कार्रवाई किए जाने के क्रम में यातायात पुलिस गोरखपुर के द्वारा व्हील क्लैंप लगाया गया तथा एमबी एक्ट की धारा के तहत नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। कार्यवाही में यातायात निरीक्षक श्री श्यामनंद राय निरीक्षक यातायात विनोद कुमार टीएसआई सुरेश कुमार रत्ना टीएसआई नरेंद्र कुमार पाल एवं क्यू आर टी 5 के द्वारा कारवाई किया गया कार्यवाही के दौरान सभी वाहन चालकों को मल्टी लेवल पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने के लिए जागरूक भी किया गया ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*
