Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जीवित माता को मृत्त दिखाकर फर्जी तौर पर जमीन बेचने वाला दो वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 जीवित माता को मृत्त दिखाकर फर्जी तौर पर जमीन बेचने वाला दो वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
     
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर एवं  क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामानुज सिंह यादव व उनकी टीम द्वारा अपनी जीवित माता को मृत दिखा कर फर्जी बैनामा करने के संबन्ध में थाना शाहपुर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 1463/2020 धारा 419,420,467,468,471, 406,218,506,120B भादवि से संबन्धित एवं 02 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त आकाश गिरी पुत्र ओम शंकर गिरी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हा0मु0- आशियाना कॉलोनी फुलसूंघी रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड स्थायी पता शेरपुर कलां थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को सर्विलांस सेल की मदद से रूद्रपुर जनपद उद्धम सिंह नगर उतराखण्ड से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का स्थान व समय¬
शापर स्ट्रीट रूद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उतराखण्ड, समय 22.45 बजे दिनांक 07.05.2022

अभियुक्त का नाम पता व आपराधिक इतिहास-   
आकाश गिरी पुत्र ओम शंकर गिरी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी हा0मु0- आशियाना कॉलोनी फुलसूंघी रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड स्थायी पता शेरपुर कलां थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
1. मु0अ0सं0 1463/2020 धारा 419, 420,467, 468,471, 406,218,506,120B भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2-हे0का0 राम विलास सिंह यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3-आरक्षी आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies