Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रहसमय परिस्थितियों में जलने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Top Post Ad

 रहसमय परिस्थितियों में जलने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर




संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम तरयापार में गुरुवार की शाम एक महिला रहस्मय परिस्थितियों में आग से जल कर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरयापार निवासी 45 वर्षीया सुमित्रा देवी पत्नी कौशल पांडेय गुरुवार की शाम को अचानक अपने जानवरों वाले घर के पास चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग जब बाहर निकले तो आग की लपटों से घिरी सावित्री को आग से बचाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि तब तक सावित्री 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर केडी सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार भी गरम है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। वहीं महिला के जलने के समय के किसी पड़ोसी द्वारा बनाए गए वीडियो की भी चर्चा तेज है। बताया जाता है कि उक्त वीडियो घटना की सच्चाई को खोल सकता है। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया घायल महिला को अस्पताल भेजा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तवरहसमय परिस्थितियों में जलने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

संतकबीरनगर महुली थाना क्षेत्र के ग्राम तरयापार में गुरुवार की शाम एक महिला रहस्मय परिस्थितियों में आग से जल कर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरयापार निवासी 45 वर्षीया सुमित्रा देवी पत्नी कौशल पांडेय गुरुवार की शाम को अचानक अपने जानवरों वाले घर के पास चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर लोग जब बाहर निकले तो आग की लपटों से घिरी सावित्री को आग से बचाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि तब तक सावित्री 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर केडी सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार भी गरम है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है। वहीं महिला के जलने के समय के किसी पड़ोसी द्वारा बनाए गए वीडियो की भी चर्चा तेज है। बताया जाता है कि उक्त वीडियो घटना की सच्चाई को खोल सकता है। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया घायल महिला को अस्पताल भेजा जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies