हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों में मॉडल लाइब्रेरी का किया जाए निर्माण...........जिलाधिकारी*
प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 1 ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में बनाया जाए... जिलाधिकारी
मानसून आने से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत का बनाया जाए ड्रेनेज प्लान.... जिलाधिकारी,
सभी ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी रोस्टर के हिसाब से ग्राम पंचायतों में अपनी उपस्थिति की एक सेल्फी अधोहस्ताक्षरी को करें प्रेषित। .... जिलाधिकारी
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ कार्य आदि को लेकर चर्चा की गई। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एडीओ पंचायत एक माह के अंदर व्यक्तिगत शौचालय का सत्यापन रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करें। पंचायत भवन निर्माण में 360 के लक्ष्य के सापेक्ष 321 पंचायत भवन पूर्ण हो चुके हैं। जिसमें 39 भवन निर्माण का कार्य शेष है जिन को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्य में गति लायी जाए एवं कार्य समय से कराना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जो शौचालय निर्माणाधीन है उन्हें 1 सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य कर पूर्ण करा लिया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है परंतु वह हर समय बंद रहते हैं। उनको लेकर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वयं सहायता समूह के लोग सामुदायिक शौचालय को नियमित रूप से खोलना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर क्षेत्र में भ्रमण करने जाते हैं तो खंड विकास अधिकारी से अनुमति लेकर ही क्षेत्र में जाएं। एवं अपनी उपस्थिति खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित पंजिका पर दर्ज करें।सभी ग्राम पंचायतों में एक अभियान चलाकर सभी एडीओ पंचायत एक हफ्ते में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। साथ गांव के मुख्य मार्गो एवं गलियों, स्कूलों एवं धार्मिक स्थल,पंचायत भवन आदि के आसपास किसी भी दशा में गंदगी नहीं मिली चाहिए। सभी एडीओ पंचायत यह भी सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की तैनाती है उसे चेक किया जाए एवं सफाई कर्मी अपने स्थान पर किसी प्राइवेट व्यक्ति से काम लेता है तो उस कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही संज्ञान में लायी जाए। और उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी एक पत्र जारी कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह अवगत कराएं कि सर्वप्रथम ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्कूल पर सफाई कर्मी सफाई करेगा। एवं उसकी उपस्थिति भी स्कूल में दर्ज होगी जिसका सत्यापन संबंधित प्रधानाध्यापक भी करना सुनिश्चित करेंगे। ग्राम पंचायतों में जलभराव की स्थिति को लेकर सभी विकास खंड अधिकारी एवं सहायक विकास खंड अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किसी भी दशा में जलभराव की स्थिति ना रहे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल निकासी का प्लान तैयार किया जाए। ताकि मानसून से पहले ग्राम पंचायतों में जलभराव एवं उसकी निकासी का रास्ता सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों में एक मॉडल लाइब्रेरी बनवाई जाए। जिससे तैयारी करने वाले बच्चों को उसका लाभ मिल सके। हर विकासखंड स्तर पर एक मॉडल ग्राम पंचायत बनाई जाए। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी रोस्टर के अनुसार अपनी अपनी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति की एक सेल्फी अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, एन आर एल एम इत्यादि पर विशेष चर्चा हुई एवं दिशा निर्देश दिए गए। डीसी एन आर एल एम को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 सप्ताह के अंदर एडीओ आईएसबी 33 परसेंट कार्य पूर्ण करें नहीं तो उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून के बाद सरस मेला आयोजित कराने का प्रस्ताव तैयार कर ले ताकि इस मेले में समूह अपने उत्पादनों का अच्छे से प्रदर्शन कर सकें। इसी उपरांत जल जीवन मिशन के अंतर्गत चर्चा की गई जिसमें एक्स ई एन जल निगम ग्रामीण ने अपनी कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने कार्य को शीघ्रता से करने के दिशा निर्देश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित प्रोजेक्टों का सर्वे कर उनकी गुणवत्ता को चेक करें। शहरी जल निगम एक्स ई एन को निर्देशित करते हुए कहा कि चंदौसी शहर में सड़कों की समस्या अधिक आ रही है जिसको लेकर शीघ्रता से कार्यवाही करें एवं कार्यों में गति लाएं जिससे सड़कों की स्थिति में सुधार आ सके। सांसद एवं विधायक निधि के द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें लगाई गई स्ट्रीट लाइट को लेकर चर्चा की तथा जिलाधिकारी ने लंबित कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डी सी एनआरएचएम, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एक्स ई एन जल निगम ग्रामीण एवं शहरी सभी खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायतों में मॉडल लाइब्रेरी का किया जाए निर्माण...........जिलाधिकारी*
मई 08, 2022
0
Tags
