हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस तहसील चंदौसी का आयोजनः*
जिलाधिकारी ने मौके पर समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश:
ससमय व गुणवत्ता पूर्ण किया जाए जनता की समस्याओं का निराकरण:
जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी में किया गया। जिलाधिकारी ने अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है कोई भी फरियादी तहसील दिवस/किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे कि आम आदमी भी योजना से सीधे जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस चंदौसी में कुल 149 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 06 शिकायतों का जिलाधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण कराया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस चंदौसी के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने किसान यूनियन एवं अधिवक्ताओं से वार्ताकर उनकी समस्याओं को भी सुना एवं समस्या से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान यूनियन एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री उमेश कुमार त्यागी, वन विभाग अधिकारी श्री अरविंद सिंह, उप जिलाधिकारी चंदौसी, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री रमेश चंद्र, जिला सूचना अधिकारी श्री बृजेश कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस तहसील चंदौसी का आयोजनः*
मई 08, 2022
0
Tags
