हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रचार प्रसार कर लोगों को करें जागरूक कागज एवं कपड़े के थैले का करें प्रयोग......... जिलाधिकारी*
प्रत्येक नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में गौ आश्रय स्थल का निर्माण किया जाए....... जिलाधिकारी
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय नगर एवं ग्राम नियोजन विनियमित क्षेत्र समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने प्लास्टिक पॉलिथीन को रोक लगाने के निर्देश दिए। जिसमें समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाकर नगर निकायों से पॉलिथीन जब्ती करण कर दंड वसूली की जाए। एवं छापेमारी थोक विक्रेताओं एवं बड़े दुकानदारों पर की जाए। रेहड़ी पटरी वालों को परेशान ना किया जाए। एवं सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का दंड वसूली का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया जिसमें संभल एवं चंदौसी नगर पालिका का प्रतिमाह 150000 एवं प्रत्येक नगर पंचायत प्रतिमाह 50,000 नगर पालिका बहजोई प्रतिमाह 1 लाख जिलाधिकारी महोदय ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि छापामारी करने से पहले नगर पंचायतों में एवं नगर पालिकाओं में बैठक एवं प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। कि पॉलिथीन का प्रयोग ना कर के कपड़े एवं कागज के थेलो का प्रयोग करें जिससे प्रदूषण इत्यादि से बचा जा सके। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुबह 5:00 बजे अपने क्षेत्र में भ्रमण कर साफ-सफाई का निरीक्षण करें एवं निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ्स जनपद के ग्रुप में शेयर करें। 31 मई तक सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में नालों की तली झाड़ साफ सफाई की जाए। जिसमें उन्होंने कहा कि डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में सभी नगर पालिकाओं का निरीक्षण किया जाएगा। अतिक्रमण को लेकर दिशा निर्देश दिए सभी शहरों में अतिक्रमण को हटाया जाए। सभी नगर पालिकाओं में संपत्ति रजिस्टरों को चेक किया जाए कि किसी भी संपत्ति पर अतिक्रमण तो नहीं है।
व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, ओडीएफ, जैविक उपचार, गौं आश्रय, अमृत पार्क, ई नगर सेवा, होल्डिंग्स, टैक्स, पार्किंग के ठेके, ऑडिट आपत्तियां, आईजीआरएस शिकायत आदि पर चर्चा हुई जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने सामुदायिक शौचालय को लेकर कहां की सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। जिसका कार्य पूर्ण करा कर संचालित किया जाए। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपने अपने क्षेत्र में गौ आश्रय स्थल का निर्माण कराएं। नगर निकायों में गर्मी के दृष्टिगत सभी हैंडपंपों का मरम्मत का कार्य हो जाए और उन्होंने विशेष निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
