हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव एवं जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र संभल को लेकर बैठक की गयी। संभल क्षेत्र के दो विनियमित क्षेत्र की महायोजना तैयार की जा रही हैं। जिससे आने वाले 10 वर्षों में यहां पर कमर्शियल एवं आवासीय क्षेत्रों को विकसित किया जा सके। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने वाले बोर्ड की आज बैठक का आयोजन किया गया। कंसलटेंट संस्था एसटीईएम जो कि शासन द्वारा नामित संस्था है। जनपद के दोनों विनियमित क्षेत्र के मास्टर प्लान को आज बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया। जिसमें कुछ संशोधन के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए बैठक आयोजन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी आरपी सिंह,एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव
मई 11, 2022
0
Tags
