संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर
जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा तहसील बांसगांव पर जनसुनवाई की गई ।
इस अवसर पर प्रत्येक फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया, भूमि विवाद के मामलों में राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया गया, जिससे शिकायतकर्ता पूर्णतया संतुष्ट हो । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, उप जिलाधिकारी बांसगांव गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी बांसगांव गोरखपुर, व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*
