Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चो को यातायात जागरुकता अभियान के तहत जागरुक किया गया

 पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चो को यातायात जागरुकता अभियान के तहत जागरुक किया गया




उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप गोरखपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 26.05.2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम किया गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव, चौकी प्रभारी एयर फोर्स व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चों को बताया गया कि आप जिस समाज में गली और मोहल्ले में रहते हैं वहां पर यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है तो उसको आप लोग अवश्य टोके जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके तथा बच्चों आईटीएमएस कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी दी गई कि इसके द्वारा गोरखपुर यातायात व्यवस्था को कंट्रोल किया जाता है तथा यातायात नियम के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाती है बच्चों को यह भी बताया गया कि सड़क पर चलते समय रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकना चाहिए तथा यदि बाये नहीं जाना है और बाये लेन को खाली रखना चाहिए जिससे एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहनों को आवागमन में परेशानी ना हो यदि कोई उल्लंघन करता है तो उसको आप लोगों द्वारा टोकना चाहिए बच्चों को यातायात हेल्पलाइन नंबर 8081208576 से भी अवगत कराया गया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसका वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर इस नंबर पर सूचना दें जिससे उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके इसी दौरान बच्चों द्वारा पूछा गया कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है इसके जवाब में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मी या कोई अन्य आम नागरिक हो सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाती है क्योंकि नियम सबके लिए बराबर है और यह भी बताया गया कि बच्चे मासूम होते हैं यदि बच्चों द्वारा अपने परिवार आस-पड़ोस या रिश्तेदारो हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए व यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा जाता है तो लोग बच्चों के बातों को मानते हैं अंत में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई इसके उपरांत उपनिरीक्षक यातायात रामवृक्ष यादव द्वारा बच्चों को बताया गया कि आप लोग भारत के आने वाले कल के भविष्य यदि आप लोग अभी से जागरूक होंगे तो एक बेहतर भारत का निर्माण किया जा सकता है तथा चौकी इंचार्ज एयर फोर्स ने बच्चों से बातें करते हुए कहा कि आप आप सभी बच्चे होनहार है आप सीख सकते हैं  तथा अपने घर व आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कर सकते हैं। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies