हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कम्पोजिट विद्यालय आटा विकासखंड बनिया खेड़ा का किया औचक निरीक्षण*
आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय आटा विकासखंड बनिया खेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 7 कक्षा 6 कक्षा 5 एवं कक्षा एक के बच्चों से वार्ता की। कक्षा 7 के बच्चों से पुस्तक के पाठ पढ़ने को कहा इसी प्रकार कक्षा 6 के बच्चों से अंग्रेजी में नाम ,पता पूछा कक्षा एक के छोटे बच्चों से उनका नाम पूछा बच्चों ने जिलाधिकारी के सभी सवालों का जवाब अच्छे से दिया ।जिलाधिकारी ने बच्चों को कहा कि आप लोग मेहनत से पढ़ें तथा स्कूल नियमित रूप से आया करें। जिलाधिकारी ने इसके बाद स्कूल की पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्मार्ट क्लास ,एवं रसोईघर चेक किया। रसोई घर में जाकर बनने वाली सब्जी तथा भोजन में डालने वाले तेल को चेक किया। प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों का अच्छा एवं पोषण युक्त भोजन मिलना चाहिए। जिलाधिकारी स्कूल की व्यवस्था को देख संतुष्ट नजर आए। जिलाधिकारी ने बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाएं । इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री बृजेश कुमार, प्रधानाध्यापक एवं सभी संबंधित अध्यापक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कम्पोजिट विद्यालय आटा विकासखंड बनिया खेड़ा का किया औचक निरीक्षण*
मई 08, 2022
0
Tags
