सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर ग्रामवासी को मिले- डीएम
बिना किसी भेदभाव के ग्राम प्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन कर ग्राम सभाओं का कराएं विकास- डीएम
गोरखपुर। पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया आज सोमवार को जनपद के 10 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों के साथ जिलाधिकारी विजय किरन आनंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी रूबरू हुए और अपने-अपने विभागों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होने वाली महत्वकांक्षी योजनाओं व परियोजनाओं के बारे में जानकारियां दिया कि अपने अपने ग्राम सभाओं में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ हर ग्रामवासी के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को है जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए नई योजनाएं बनाएं, उनके क्रियान्वयन में पूरा सहयोग किया जाएगा। ये बातें कार्यशाला में ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए डीएम विजय किरन आनंद कहीं। योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार को जनपद के 10 ब्लाकों के ग्राम प्रधानों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया मंगलवार को बचे 10 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों का कार्यशाला आयोजित कर उनको महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा आज सोमवार को। बांसगांव, बड़हलगंज, बेलघाट, भटहट, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, चरगावां, गगहा, गोला और जंगल कौड़िया ब्लॉक की 659 ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में डीएम विजय किरन आनंद ने ग्राम प्रधानों से कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। यदि किसी योजना अथवा विभाग में किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में सोखता गड्ढे और कंपोस्ट पिट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है यह, जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गई ग्राम प्रधान अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मनरेगा मजदूरों द्वारा गांव का विकास कराएं जिससे मनरेगा मजदूर गांव में ही कार्य करके अपने और अपने बच्चों का जीविकोपार्जन कर सकेंगे उन मजदूरों को अन्य जगहों पर जाकर कार्य नहीं करना पड़ेगा जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ति विभाग द्वारा पात्र अपात्र का चयन करें राशन वितरण किया जाए जिससे लाभार्थियों को समय से राशन मिल सके जो अपात्र हैं उनका नाम सूची से निकाला जाए इसमें ग्राम प्रधानों का सहयोग अपेक्षित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में ग्राम प्रधान का सहयोग से गांव में अपराध व अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकता है ग्राम सभाओं में आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण कार्यों में सहयोग करें जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को पूर्ण करें महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाया जाए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाए जिससे छात्र छात्राएं शिक्षित होकर जनपद और प्रदेश देश का नाम रोशन कर सकें राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत हर गरीब को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए जिससे गरीबों को लाभ मिल सके गांव में कच्ची गलियों को पक्की बनाया गया जनपद के 1294 ग्राम सभाओं में 1500 किलोमीटर से अधिक कच्ची गलियों को पक्की बनाया जाना है अब तक 239 किलोमीटर कच्ची गलियों को पक्की बनाया गया है ग्राम सभाओं का विकास से तभी संभव होगा जब ग्राम प्रधान बिना किसी भेदभाव के ग्राम सभाओं का विकास कराने में तत्पर रहे। आज के कार्यशाला में प्रमुख रूप से एडीजी जोन अखिल कुमार जिलाधिकारी विजय किरन आनंद सीडीओ इंद्रजीत सिंह डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहित अन्य संबंधित विभागों से संबंधित अधिकारीगण अपने अपने वक्तव्य दिए। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ग्राम प्रधानों के मार्फत ग्राम वासियों को मिल सके। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर ग्रामवासी को मिले- डीएम
मई 10, 2022
0
Tags

