Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की बैठक का किया गया आयोजन*

 हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर

उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की बैठक का किया गया आयोजन*




आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में उद्योग बंधु व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उद्योग बंधुओं ने उनके कार्य में आ रही समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को उद्योग बंधु की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्योग बंधुओं ने कुछ प्रमुख प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जैसे संभल बहजोई रोड पर सराय तरीन में अतिक्रमण हटाने एवं नाला निर्माण,हिन्दुस्तान मिंट की ईकाई चंदौसी में स्थित फैक्ट्री में पानी भरने के कारण नुकसान,  यूपी सीडा के इंडस्ट्रियल एरिया बवराला में आवंटित कब्जा एवं पुलिस चौकी स्थापित करने,गंगा एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल एरिया,जिला उधोग प्रोत्साहन तथा उधमिता विकास केन्द्र की स्थापना,निवेश मित्र पोर्टल,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ओडीओपी आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी। इंडस्ट्रियल एरिया, को लेकर जिलाधिकारी ने को यूपी सीडा को तारीख लगाने के निर्देश दिए। एव कब्जा दिलाने के लिए पर्याप्त फोर्स की प्रशासन व्यवस्था करेगा। सीएसआर से संबंधित इकाइयों के साथ जीएमडीसी बैठक करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने जीएमडीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि अगली बैठक में आईटीआई से संबंधित अप्रेंटिस एवं विद्युत की समस्या को भी एजेंडा में शामिल किया जाए। व्यापार बंधुओं की समीक्षा बैठक के समय व्यापार बंधुओं के लोगों ने अपनी अपनी समस्या को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने समस्या से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बहजोई में विद्युत फीडर की समस्या को लेकर एवं बहजोई में जलभराव की समस्या को लेकर बताया जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने विद्युत विभाग एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करें। । अमृत परियोजना के अंतर्गत चंदौसी शहर में खराब सड़कों के विषय में व्यापार बंधुओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें सीओ तिराहा से सिपाही लाल मार्ग एवं फुबारा चौराहे से शक्तिनगर ब्रह्म बाजार से घास मंडी सहित अन्य सड़कों के बारे में विस्तार से बताया। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि एक्स ई एन पीडब्ल्यूडी एवं एई डीआरडीए की एक टीम गठित कर सड़क निर्माण की जांच एवं निर्माण सामग्री की लैब टेस्टिंग कराई जाए। बहजोई एवं चंदौसी की रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बहजोई के पोस्ट ऑफिस में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर अवगत कराया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बबराला में रेलवे रोड को खराब होने की समस्या को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बबराला को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करें एवं कोई भी ओवरलोडिंग वाहन उस रोड पर ना जाए साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी बड़े वाहन के विषय में सर्वे करा लें। गुन्नौर बबराला में विद्युत सप्लाई की खराब व्यवस्था पर व्यापार बंधुओं ने जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि रोस्टिंग के शेड्यूल को प्रचार प्रसार कर जनमानस तक पहुंचाएं। इसके अतिरिक्त अतिक्रमण एवं पॉलिथीन की समस्या को व्यापार बंधुओं ने अवगत कराया जिस को लेकर जिलाधिकारी  संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, जीएमडीसी मुरादाबाद, व्यापार कर अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, एवं संबंधित अधिकारी एवं उद्योग बंधु व्यापार बंधु के लोग उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies