Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सोहगीबरवा वन्यजीव पर्यावरण के नियमों के विरुद्ध किया जा रहा ईट भट्ठा निर्माण कार्य,जिम्मेदार मौन

 सोहगीबरवा वन्यजीव पर्यावरण के नियमों के विरुद्ध किया जा रहा ईट भट्ठा निर्माण कार्य,जिम्मेदार मौन

सोहगीबरवा-महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद के सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग महाराजगंज में नए ईट भट्ठा निर्माण में जहां सरकार में प्रभावशाली पकड़ रखने वालों को नियम कानून से कोई लेना देना नहीं है पकड़ और पहुंच के दम पर नियम विरुद्ध भट्ठा निर्माण कार्य किया जा रहा है और भट्टे का संचालन शुरू कर दिया गया है बताते चलें हैं कि सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग महाराजगंज में नया ईट भट्ठा निर्माण के लिए भट्ठा नियमावली में कई नियम बनाए गए हैं जिसमें जिला पंचायत से रजिस्ट्रेशन के वन एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र को नितांत आवश्यक किया गया है तो वही भट्ठा स्थापित करने के लिए एक शर्त यह भी है कि वन भूमि से 5 किलोमीटर के अंदर कोई भी नया ईट भट्ठा निर्माण पर प्रतिबंध है लेकिन जनपद महाराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र में स्थित है ग्राम पंचायत जमुई कला में निर्मित ईट भट्ठा सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग महाराजगंज के माधव आलिया रेंज के वन भूमि गो सदन से 3.372 किलोमीटर तो वहीं निचलौल रेंज के निकटतम वन भूमि से 4.852 किलोमीटर पर निर्मित हो रहा है तो वही भट्ठा नियमावली में प्रावधान अभी है कि आबादी से 1 किलोमीटर की परिधि में कोई भी ईंट भट्ठा का निर्माण नहीं किया जा सकता है उक्त ईट भट्ठा के निर्माण में उक्त प्रावधान का खुला उल्लंघन हो रहा है ऐसे में जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies