Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या के प्रयास के मुकदमे मे जेल मे बन्द अभियुक्त अभिषेक को रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त की निशानदेही

 हत्या के प्रयास के मुकदमे मे जेल मे बन्द अभियुक्त अभिषेक को रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त 01 अदद नाजायज पिस्टल मय मैगजीन व 01 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व व0उ0नि0 रतन कुमार पाण्डेय, कां0 गुड्डू राजभर व कां0 उमेश प्रसाद थाना कोतवाली गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 26.04.2022 को मु0अ0सं0 0098/22 धारा 147/148/149/323/307/34 भादवि थाना कोतवाली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक पासवान पुत्र स्व0 अशोक पासवान निवासी रुद्रपुर शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर जो पुलिस दबाव के कारण मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था को मा0 न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लेकर अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल नाजायज देशी 32 बोर मय मैंगजीन मय एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया ।  जिसका विवरण निम्नवत है-

अभियुक्त का नाम व पता-
अभिषेक पासवान पुत्र स्व0 अशोक पासवान निवासी रुद्रपुर शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर ।

बरामदगी-
एक अदद नजायाज देशी पिस्टल मय मैंगजनी व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर

बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
लाल बहादुर जूनियर हाईस्कूल पास दुर्गाबाड़ी  10.05.2020 समय 14.00 बजे

आपराधिक विवरण-
1.     मु0अ0सं0 98/22 धारा 147,148,149,323,307,34 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर ।
2.    मु0अ0सं0 109/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गोरखपुर।

बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर - थाना कोतवाली, गोरखपुर
2.व0उ0नि0 रतन कुमार पाण्डेय - थाना कोतवाली, गोरखपुर
3.कां0 गुड्डू राजभर - थाना कोतवाली, गोरखपुर
4.कां0 उमेश प्रसाद – थाना कोतवाली गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies