हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
शिल्पकार अपने उत्पादों को तकनीकी से जोडकर बढ़ा सकते हैं अपनी आय.... माननीय अध्यक्ष जी*
बैंक ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराएं ..... माननीय अध्यक्ष जी
शिल्पकारों को उपलब्ध पट्टो पर किसी अन्य लोगों का कब्जा नहीं होना चाहिए..... माननीय अध्यक्ष जी
पात्र लाभार्थियों को ही पट्टे प्राप्त हो........ माननीय अध्यक्ष जी
डेकोरेटेड आइटम भी बनाएं जिससे अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके... माननीय अध्यक्ष जी
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माटी कला से जुड़े शिल्पकार वर्ग को सही दिशा एवं सहयोग प्रदान करें
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष माननीय ओम प्रकाश गोला प्रजापति जी ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना के पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए। जिसमें सर्वप्रथम मंत्री जी ने कहा कि शिल्पकार अपनी आय दोगुना करने के लिए डेकोरेटेड उत्पाद बनाएं ताकि मार्केट में ज्यादा विक्री हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी अपने उत्पादों को प्रदर्शित करें। जिससे शिल्पकार अपने बनाए हुए उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर सकते हैं। शिल्पकार को मार्केट की डिमांड के आधार पर कार्य करना होगा। और उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिका शिल्प कारों को दुकान आवंटित करें। जिससे शिल्प कार अपने बनाए हुए मिट्टी के उत्पादकों को मार्केट में बिक्री कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्पादो में डिजाइन एवं फिनिशिंग का भी विशेष ध्यान रखें। ताकि शिल्पकार को अपने उत्पाद का अच्छा मूल्य मिले सके। उन्होंने कहा कि टूलकिट्स वितरण में माटी कला बोर्ड के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाए। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी ने बताया कि जनपद में शिल्प कारों के लिए 26 पट्टे पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त किए गए हैं। एवं जनपद में 35 लाभार्थियों में से 26 लाभार्थियों को बबराला में प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया हैं। जिनको आज विद्युत चाक वितरित किया गया है। माननीय अध्यक्ष जी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन शिल्प कारों को पट्टे प्रदान किए गए हैं। उन पट्टे पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा नहीं होना चाहिए यदि कब्जा होता है तो तुरंत उसे कब्जा मुक्त कराया जाए ।मुख्यमंत्री माटी कला योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। माननीय अध्यक्ष जी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लोन दिलवाया जाए। जिससे वह माटी कला योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आज माननीय मंत्री जी ने मिट्टी से जुड़े शिल्प कारों के लिए प्रेरणात्मक संबोधन किया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माटी कला से जुड़े शिल्पकार वर्ग को सही दिशा एवं सहयोग प्रदान करें। ताकि शिल्पकार वर्ग उभर कर माटी कला के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना सके। शिल्पकारों से कहा कि परंपरागत कला से आगे बढ़कर तकनीकी अपनाएं विश्व के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें आज मिट्टी के बर्तनों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ऑनलाइन मार्केट भी निकल रहे हैं जो छोटे स्तर के लोगों के उत्पादन को नई पहचान दिलाने में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। अध्यक्ष जी को आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन शिल्पकरो का सहयोग करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, जिला अध्यक्ष भाजपा ओमवीर खड़क वंशी, मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी उप जिलाधिकारी जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी संजीता बेगम, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सहित जनप्रतिनिधि एवं पात्र लाभार्थी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
