एसपी ट्रैफिक ने कोतवाली थाना पर सुनी जनता की समस्याएँ
पुलिस चौपाल में आने वाले फरियादियों से एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह ने संवाद कर दिया समस्याओं को समाधान करने का निर्देश
थाने पर आये हुए सभी फरियादियों की समस्याओं का समय से किया जाएगा समाधान- डॉ महेंद्र पाल सिंह
गोरखपुर// जनता अब आसानी से अपनी समस्याओं को अधिकारियों से बता सके जनता को समय से न्याय मिल सके जनता और पुलिस के रिश्तों मजबूत हो इसके लिए एसएसपी गोरखपुर डॉ विपिन टांडा के निर्देश पर अब हर बुधवार को गोरखपुर जनपद में अलग अलग थानों पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है पुलिस चौपाल में पुलिस अधिकारी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक थाने पर मौजूद रह कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान भी करेगे। कोतवाली थाना पर पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली के इंपेक्टर कल्याण सिंह सागर सहित थाने के सभी सब इंस्पेक्टर और बीट पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस चौपला में दर्जनों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस चौपाल में पहुचे एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह ने चौपाल में आये हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना साथ ही समस्यायों के निस्तारण करने का प्रयास किया। पुलिस चौपाल में ज्यादातर मामले पारिवारिक विवाद से सम्बंधित आये कुछ मामले बैंक लेनदेन विवाद से संबंधित आये जिसके निस्तारण के लिए दोनी पक्षों को बुलाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। भूमि विवाद से सम्बंधित थे जो मामले आये उनको हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आने पर निस्तारण किया जाएगा। एसएसपी गोरखपुर डॉ विपिन टांडा के द्वारा प्रत्येक बुधवार को थानों पर पुलिस चौपाल लगाया जा रहा है जिसका सीधा फायदा आमजनमानस को मिलता हुआ नजर आ रहा है। लोग आसानी से अपनी बात अधिकारियों से बता रहे है और समय पर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस चौपाल में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
एसपी ट्रैफिक ने कोतवाली थाना पर सुनी जनता की समस्याएँ
मई 12, 2022
0
Tags