हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिला अधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी बस रिक्शा टैक्सी का सार्वजनिक भूमि पर अवैध स्टैंड नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने निजी स्थान पर स्टैंड बना सकता है लेकिन उसकी अनुमति संबंधित अधिकारी से ले ली जाए। साथ ही स्टैंड पर आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। जैसे कि पेयजल,शौचालय, बैठने की व्यवस्था इत्यादि। सभी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्र अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें की टैक्सी स्टैंड या बस स्टैंड है या नहीं अगर नहीं है तो एक भूमि चयनित कर नियमानुसार उसका संचालन किया जाए टैक्सी स्टैंड पर आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाए। जनपद में अवैध पार्किंग बनाकर अवैध वसूली करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी। सभी क्षेत्राधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाते समय पुलिसकर्मी अपने साथ महिला बीट को साथ रखकर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाए एवं अतिक्रमण मानक के अनुसार हटाया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर एक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। जिससे लोग अधिक से अधिक यातायात नियमों का पालन कर सकें। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान शासन की प्राथमिकता पर है वह इसका कार्य धरातल पर भी दिखना चाहिए। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य चौराहों पर लगवाया जाए। सभी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत संदेशों का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक करें होर्डिंग के माध्यम से। एन एच ए आई को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य हाईवे पर साइन एज बनाएं एवं स्कूल अस्पताल के सामने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए तथा आपातकाल के नंबर भी प्रदर्शित करें जेबरा क्रॉसिंग सड़कों पर पट्टी लगवाएं नगर पालिका मुख्य रोड पर ज़ेबरा क्रॉसिंग करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग निर्देशित करते हुए कहा कि सफेद पट्टी एवं जेबरा क्रॉसिंग प्रमुख मार्गों पर करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, सभी उप जिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी,संभागीय परिवहन विभाग अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी,सभी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
