बड़हलगंज पुलिस द्वारा अवैध खनन के मामलो में 03 ट्रैक्टर मय ट्राली एवं एक लोडर व ट्रैक्टर इन्जन को बरामद किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा खनन एवं खनन माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बेलसडा में मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ कि देवनाथ यादव के मुर्गी पालन केन्द्र के पास खेत में आज दिनांक 08.06.2022 रात्रि करीब 02.15 बजे व्यवसायिक उद्देश से अवैध रूप से ट्रैक्टर व लोडर से मिट्टी खनन किया जा रहा है मौके पर पहुंच कर उक्त के सम्बन्ध में मिट्टी खुदाई का अनुमती पत्र मांगा गया तो नही दिखा सके । इस पर वहाँ पर मौजूद ट्रैक्टर ट्राली के साथ 1. वाहन स्वराज 744 एफई रंग निला नम्बर प्लेट लगा नही ईंजन नं0-43,30091SZE12771 चेचिस नं0-WZCE45922995852 2. वाहन ट्रेक्टर सोनालिका डीआई 745 आईआईआई व रंग निला ट्राली खाली ईंजन नं0-3105ELU93K 887463F20 चेचिस नं0CYBD589216653 3. वाहन ट्रेक्टर स्वराज 855 एफई रंग लाल ट्राली मिट्टी भरी हुई इंजन नं0-47,3030/SSN15835 चेचिस नं0-WRCN61910981676 4. वाहन सोनालिका डीआई 4100F04C918269F9 चेचिस नं0-AZDDH922524S3 को मय हमराह अधि0/कर्म0गण व प्राइवेट चालक के सहयोग से थाना परिसर में लाकर खड़ा किया गया व अन्तर्गत धारा 207 MV ACT मे सीज किया गया तथा खनन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।
बरामदगी करने वाले पुलिस कर्मी-
1. उ0नि0 श्री सुनिल कुमार मिश्रा - थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
2. उ0नि0 श्री अशोक कुमार पाण्डेय - थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
3. उ0नि0 श्री निलेश राय - थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
4. हे0का0 बंश नारायण गौड- थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
5. हे0का0 दिनेश चन्द्र पटेल- थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
6. का0 सत्य प्रकाश तिवारी- थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
7. का0 श्यामजी यादव- थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
8. का0अशोक यादव - थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
9. का0 विवेक मिश्रा थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।
