Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद के साथ आईजीएल के बिजनेस हेड ने दिखाई 'श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर किया अयोध्या रवाना

 राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद  के साथ आईजीएल के बिजनेस हेड ने दिखाई 'श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर किया अयोध्या रवाना


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



सहजनवां गोरखपुर (निष्पक्ष जन अवलोकन ):-उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगिआदित्यनाथ जी के अनुप्रेरणा से शुरू हुई श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा को आज आईजीएल के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री व अध्यक्ष  श्रम कल्याण बोर्ड श्री  सुनील भराला जी बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के साथ विशिष्ट अतिथि उपश्रमायुक्त श्री अमित कुमार मिश्रा ने अयोध्या दर्शन हेतु श्रमिको को रवाना किया  तथा बताया कि यह यात्रा पूर्वांचल की पहली श्रमिक तीर्थ यात्रा है और इंडिया ग्लाईकॉल्स  लिमिटेड के बिजनेस हेड श्री एस के शुक्ल के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में आज 52  श्रमिको को सपरिवार अयोध्या नगरी के लिए रवाना किया गया है और इस यात्रा को आज शुरुआत करने के लिए उपश्रमायुक्त द्वारा एस के शुक्ल  को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तथा आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला जी के साथ विशिष्ट अतिथि उपश्रमायुक्त अमित कुमार मिश्र तथा बिज़नेस हेड एस के शुक्ल थे। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत बुके,श्री रामचरितमानस तथा अंगवस्त्र सप्रेम भेंट कर स्वागत किया गया और विशिष्ट अतिथि उपश्रमायुक्त को भी अंगवस्त्र और बुके सप्रेम भेट कर स्वागत किया गया तथा आईजीएल के बिजनेस हेड श्री एस के शुक्ल को श्रम राज्यमंत्री श्री सुनील भराला जी द्वारा उनके व्यक्तित्व के अनुसार ऊन्हे रामायण की पुस्तक भेट स्वरूप प्रदान किया गया। श्री एस के शुक्ल ने राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना की जमकर सराहना करते हुए बताया की इससे पूरे प्रदेश औऱ देश मे श्रमिको के लिए यूपी सरकार का अदभुत एवं अनोखा उपहार साबित होगा, वही राज्यमंत्री श्री सुनील भराला जी ने प्रदेश सरकार की तमाम श्रमिक योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया की जिस श्रमिक की बेटी की शादी पिछले तीन महीनों में हुई हो या होने वाली हो और उस श्रमिक की आय पंद्रह हजार से कम हो तो  उस श्रमिक के बेटी की शादी में सरकार द्वारा पच्चास हजार की राशि दिया जाएगा और जिसका बेटा बेटी खेल में जा रहा है या अच्छा खेल रहा है तो राज्य सरकार द्वारा उसको उसके खेल के अनुसार सामग्री प्रदान किया जाएगा और एस के शुक्ल से आह्ववान किया कि आप इन योजनाओं की जानकारी उत्तर प्रदेश डिस्टलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते समस्त आसवनीयो में भी साझा करें, जिससे अधिक से अधिक श्रमिको को इसका लाभ प्राप्त हो सके। और कहा कि जिस देश मे श्रवण कुमार जैसे युगपुरुष अपने  माता पिता के सेवक हों जिन्होंने अंधे माँ बाप को कांवर में बैठा कर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया था हम उस महान देवदूत को नमन करते है और हमारी सरकार ने इस योजना का नाम उन्ही के नाम पर देकर जहां एक शानदार सन्देश दिया वहीं गरीब श्रमिको को इस योजना का लाभ देकर पुनीत कार्य करने का अवसर भी प्राप्त किया है , आईजीजीएल के बिजनेस हेड ने पीएम आदरणीय मोदी जी व सीएम आदरणीय योगी जी को ह्रदय से धन्यवाद देते हुए राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि गीडा सहित पुर्वांचल के उद्यमियों से आग्रह करूंगा कि वो लोग भी अपने यहां कार्यरत श्रमिको को इस योजना का लाभ अवश्य दिलाएं।मुख्य अतिथि श्रमिक बोर्ड के अध्यक्ष माननीय सुनील भराल जी ने आइंजीएल द्वारा  इस योजना का लाभ पूरे पुर्वांचल में पहली बार उत्साह व सेवा भाव से शुरू करने के लिए एस के शुक्ल की जमकर तारीफ की । माननीय मंत्री ने आज ही आईजीएल परिसर में लगे  राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा विशाल स्वास्घ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए श्रमिको के प्रति आईजीएल के सेवा भाव को जनसेवा का पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि गोरखपुर के उद्यमियों कोआईजीएल से सीख लेनी चाहिए। प्रबन्धक प्रशासन एवं जनसंपर्क डॉ सुनील कुमार के प्रयासों को माननीय राज्यमंत्री व उपश्रमायुक्त द्वारा काफी सराहा गया और डॉ सुनील कुमार मिश्रा द्वारा सभी के प्रति आभार प्रगट किया गया और दूसरी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मानन्द सिंह ने सफल मंचसंचालन किया।उक्त अवसर उप श्रमायुक्त ,सहायक उपश्रमायुक्त, आईजीएल के प्लान्ट मैनेजर एपी मिश्रा ,श्रीनिवास दुसि ,अखिलेश शुक्ल, लाखन त्रिवेदी, अमित पांडेय , मनीष पंत, प्रशांत सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।तथा राज्यमंत्री महोदय के साथ मे आये अन्य सभी सम्मानित लोगों को भी आईजीएल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies