हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
अंतरजिला मोटरसाईकिल चोरी गिरोह के रैकेट का किया गया पर्दाफास
चोरी के 05 मोटरसाईकिल , 04 मास्टर चाभी के साथ 04 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
सारण जिला के एकमा थानान्तर्गत दिनांक -02.06.22 को ग्राम परसा बाजार से एक प्लेटिना बाईक की चोरी कर ली गई थी जिस संदर्भ में एकमा थाना कांड सं0-236 / 22 दिनांक -06.06.22 . धारा -379 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / अंचल पुलिस निरीक्षक , एकमा अंचल तथा थानाध्यक्ष , एकमा थाना , सारण को कांडों के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा - निर्देश दिया गया , जिसके आलोक में एकमा थाना द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई कर कांड में संलिप्त अभियुक्त विकास कुमार राम , पे0 मोतीलाल राम , सा0 चतरा पतिला , थाना कोपा , जिला सारण को गिरफ्तार कर चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अनुसंधान एवं पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त विकास कुमार राम के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त 1. दीपक कुमार यादव , पिता - श्यामदेव यादव , सा0 इजरा , थाना हसनपुरा , जिला सिवान 2. गोलू कुमार महतो , पिता - मुखदेव महतो , सा0 लगूनी , थाना एकमा 3 . संदीप यादव , पिता - बालचंद राय , सा0 फुट्टी कला , थाना एकमा जिला सारण को 04 माटस्टचाभी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही के आधार पर चोरी की गई 04 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अनुसंधान एवं पूछ - ताछ के क्रम में गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशादेही के आधार के पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी / कार्रवाई की जा रही है।
» गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता :
1. विकास कुमार राम , पिता - मोतीलाल राम सा0 चतरा पतिला , थाना कोपा , जिला सारण।
2. दीपक कुमार यादव , पिता - श्यामदेव यादव , सा0 इजरा , थाना हसनपुरा , जिला सिवान।
3. गोलू कुमार महतो , पिता - मुखदेव महतो , सा0 लगूनी थाना एकमा 4. संदीप यादव , पिता - बालचंद राय , सा0 फुट्टी कला , थाना एकमा
» गिरफतार अभियुक्त विकास कुमार राम का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहासः
1. एकमा थाना कांड सं0-148 / 22 , दिनांक- 18.04.22 धारा -379 / 34 भा0 द0 वि0
» बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
1. चोरी की मोटरसाईकिल 05
2. मास्टर चाभी 04
3. मोबाईल 01
