फर्जी अधिवक्ता बताने वाले युवक को पकड़ा,माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
तहसीलदार के चेम्बर में अपने को अधिवक्ता बन तहसीलदार पर दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया फिर कुछ लोगों के हस्तक्षेप से माफी मांगने पर युवक को चेतावनी देते हुए उसे छोड़ दिया गया, मामला कैम्पियरगंज तहसीलदार कार्यालय परिसर का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैम्पियरगंज तहसीलदार नीलम तिवारी ने राजस्वकर्मियों की मीटिंग लेने के बाद जब अपने चैंबर में बैठी तो एसडीएम की अनुपस्थिति के कारण तहसीलदार चेम्बर में वादकारियों की भारी भीड़ हो गई तहसीलदार नीलम तिवारी शिकायतों को अभी एक सुन रहीं थीं कि एक तहसील के वरिष्ठ एक अधिवक्ता से तहसीलदार से आवेदन की सुनवाई के मामले पर ब्यतिक्रम सुनवाई की बात पर कुछ नोंक झोंक हों गयी । फिर तहसीलदार ने सभी वादकारियों को क्रमशः लाइन से उनकी शिकायतों को पर सुनवाई करने लगीं ।इसी बीच एक युवक काला पाइंट और सफेद शर्ट पहने भीड़ के आगे आकर तहसीलदार को अपना परिचय एक अधिवक्ता बताते हुए अपने प्रार्थना पत्र पर मनचाहा आदेश को लेकर दबाव बनाना शुरू किया कि वहां मौजूद उसके विपक्षी लक्खी देवी ने तपाक से बोल पड़ी साहब ये वकील नहीं है फर्जी वकील बता रहा है इसपर वहां पर मौजूद कुछ अधिवक्ताओं ने भी युवक को फर्जी अधिवक्ता बताया तो तहसीलदार ने अपने सुरझा कर्मियों से युवक को फौरन हिरासत में लेकर बाहर ले जाने का निर्देश दिया । इतने में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंच कर फर्जी अधिवक्ता युवक को पकड़कर अपने सीट पर ले गये और जांच पड़ताल शुरू किया तो युवक ने कहा कि हम अधिवक्ता नहीं हूं मुझे माफ़ कर दीजिए, इस पर कुछ अधिवक्ताओं ने दरिया दिली दिखाई जिसपर तहसील बार अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण यादव ने युवक को चेतावनी देते हुए तहसील परिसर से जाने को कही। फर्जी अधिवक्ता युवक का दूसरा विरोधी पक्ष ने बताया कि फर्जी अधिवक्ता युवक गुलाबचंद जैसवाल पुत्र रामनरेश मेरे पट्टीदारी से ग्राम इन्दरपुर के टोला सोमहिया थाना कैम्पियरगंज का निवासी है और वह वर्तमान में पीपीगंज न्यू सिटी कालोनी में रहता है वह अपनी सौतेली मां को फर्जी मृतक दर्ज कराकर पहले भी जालसाजी कर चुका है जिसके विरुद्ध कैम्पियरगंज स्थानीय थाने पर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है ।