Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप मे फरार चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

 नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप मे फरार चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा गठित पुलिस टीम के उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय हमराह कां0 अनिल कुमार व कां0 अशोक कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 016/2020 धारा 363,366,376A,376B भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त किरन प्रकाश लौंडे पुत्र प्रकाश राजाराम लौंडे निवासी राजू की दुकान शेषपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर स्थाई पता वस्तवडे थाना ताशगांव जनपद शांगली महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विवेचना प्रचलित है एनबीडब्लू प्राप्त किया जा चुका था । फिर भी हाजिर नही हो रहा था लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था । जिसके ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा पूर्व में 25,000 रु0 का इनाम घोषित किया जा चुका है फिर भी लगातार फरार चल रहा था की तलाश के दौरान आज दिनांक 11.06.2022 समय 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया ।  विवरण निम्नवत है - 


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

किरन प्रकाश लौंडे पुत्र प्रकाश राजाराम लौंडे निवासी राजू की दुकान शेषपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर स्थाई पता वस्तवडे थाना ताशगांव जनपद शांगली महाराष्ट्र   



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना कोतवाली, गोरखपुर

2. का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली,गोरखपुर 

3. कां0 अशोक कुमार थाना कोतवाली, गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies