शातिर वाहन चोर एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थो के व्यापार के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11 जून 2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उपनिरीक्षक भीम सिंह द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त मनीष कुमार कश्यप पुत्र श्यामबिहारी निवासी अशोक नगर बसारतपुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 151/2022 धारा 379,411,427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया |
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1- उपनिरीक्षक भीम सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2- कां अश्वनी कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- कां दीपक कुशवाहा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
