Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना रामगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वाले 4 नफर अभियुक्तों को मय घटना मे प्रयुक्त

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

रिपोर्टर नवनीत गौतम


थाना रामगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य



12-06-22 जनपद फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस/साइबर सेल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वाले 4 नफर अभियुक्तों को मय घटना मे प्रयुक्त 4 मोबाइलों सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 72 तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा लगातार 24*7 घंटे रखी जा रही है सतर्क निगरानी आपका एक गलत पोस्ट / कमैंट / शेयर आपको भेज सकता है सलाखों के पीछे जिम्मेदार नागरिक बनें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सम्भल कर उपयोग करें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले अभिषेक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दी जा रही है दबिश 


दिनांक 11.06.2022 को उ0नि0 मोहर अली को जरिये मुखबिर सूचना मिली है कि आम आदमी व्हाट्स एप्प ग्रुप मे मुस्लिम धर्म के पैगम्बर के सम्बन्ध मे आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रामगढ पर मु0अ0सं0 294/2022 धारा 295 ए/153 ए भादवि बनाम आम आदमी व्हाट्स एप्प ग्रुप में मैसेज करने वाले के विरूद्ध पंजीकृत किया गया मामला अति संगीन होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशन के अनुपालन में थाना रामगढ पुलिस द्वारा साइबर सेल के साथ  चार अभियुक्तो को आज दिनांक 12.06.2022 को उनके घरो से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोनो की बरामदगी करते हुये गिरफ्तार किया गया तथा इन्स्टाग्राम पर उक्त पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की जानकारी हेतु टीम लगी हुई है जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा । 


नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –

1. शाहिल खान पुत्र आरिफ निवासी मशरुरगंज थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष

2. अनवर पुत्र अजमेरीखान निवासी नूरी मस्जिद के पास मौहल्ला चिश्ती नगर थाना रामगढ फिरो0 उम्र 19 वर्ष

3. चाँद मुन्ना पुत्र बक्शर अली निवासी मशरुर गंज थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद उम्र 29 वर्ष

4. इरफान खान पुत्र मेहराजउद्दीन निवासी 60 फुटा रोड था रामगढ जिला फिरोजाबाद उम्र 20 वर्ष


फरार अभियुक्त-- 

इन्स्टाग्राम पर उक्त पोस्ट डालने वाले अभिषेक नामक व्यक्ति


आपराधिक इतिहास--

मु0अ0सं0 294/2022 धारा 295 ए/153 ए भादवि थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. एसओ हरवेन्द्र मिश्रा प्रभारी थाना रामगढ़ फिरोजाबाद

2. व0उ0नि0 रामप्रवेश थाना रामगढ़ फिरोजाबाद

3. उ0नि0 मोहर अली थाना रागमढ जनपद फिरोजाबाद

4. उ0नि0 विक्रान्त तौमर साइबर सेल फिरोजाबाद

5. का0 1330 योगेन्द्र सिंह , का0 1300 अमित कुमार , का0 लवप्रकाश थाना रामगढ फिरोजाबाद

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies