हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में 71 करोड रूपये का ऋण वितरण ICONIC Week 08 June 2022
Sambhal । आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत collectrate सभागार में ऋण संवर्द्धन कार्यक्रम ICONIC week 6 June to 12 June का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री रमेश चन्द्र परियोजना निदेशक डीआरडीए के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अमित विश्नोई (एलडीएम केनरा बैंक ) ने जनपद में कार्यरत बैंक शाखाओं के द्वारा दिये कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में 14 बैंकों की 170 शाखाएं कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में 100 करोड रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 71करोड रूपये का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक श्री रमेश चन्द्र द्वारा साकेंतिक रूप से ऋण चैक वितरण किये गये।
• इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न बैंको द्वारा बैंक के विभिन्न ऋण योजनाओ के अंतर्गत दिए गए लक्ष्य रु.100 करोड़ के सापेक्ष कुल 552 लाभार्थियों के मध्य रु.71 करोड़ ऋण स्वीकृत की गयी |
• साथ ही सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अलावा अटल पेंशन योजना को इस अभियान के अंतर्गत आच्छादित किया गया है |
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हित धारकों एवं ग्राहकों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जन समुदायों, किसानों उद्यमियों तथा व्यवसायियों तक ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कर इस आर्थिक मंदी के दौर में आर्थिक गतिविधि को तीव्रता प्रदान करना था। ग्राहकों तक वित्त पोषण के विभिन्न योजनाओं यथा केसीसी, स्वयं सहायता समूह, पीएमस्वनिधि, NULM , पीएमईजीपी, सुख एवं लघु उद्योग एमएसएमई, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, कृषि अवसंरचना विकास कोष, पशुपालन, मछली पालन एवं अन्य केंद्र और राज्य की योजना से ग्राहकों को आच्छादित किया गया।
अग्रणी जिला प्रबन्धक ने बताया कि वित्तीय समावेशन के तहत जन समुदाय को सामाजिक सुरक्षा योजना यथा प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है। कार्यक्रम को सुगम और त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न बैंकों एवं राज्य सरकार के विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी। इस अवसर पर डी सी एन. आर. एल. एम एवं डी आई ओ. बृजेश कुमार सभी बैंको के जिला समन्वयक के साथ वित्तीय साक्षरता समन्वयक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थेI
