Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

साइबर अपराध थाना गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर

 साइबर अपराध थाना गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

 

आज दिनांक 08-06-2022 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम I4C (Integrated cybercrime coordination centre) के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव, साइबर अपराध से आजादी को साइबर अपराध थाना, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा श्री मान पुलिस उप महानिरिक्षक गोरखपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध थाना प्रभारी श्री भैया छविनाथ सिंह, द्वारा चिलुआताल थाना चेत्र के अंतर्गत ग्राम काजीपुर में कराया गया । कार्यक्रम का मुख्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक लखनऊ से आए राष्ट्रीय नाटक समिति के कलाकार इंद्र पाल कुमार, रीमा यादव आदी रहे जिन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा फोन करके अगर ओटीपी डेबिट कार्ड एटीएम कार्ड के जानकारी पूछी जाती है तो ना बताएं तथा किसी भी तरह की लॉटरी इनाम के मैसेज को देख कर उस पर विश्वास ना करें और जालसाजी को कोई भी निजी जानकारी साझा ना करें ।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पधारे पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ0 महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि साइबर अपराध से 3 सालों में 5 गुना ज्यादा बढ़ गया है और उन्होंने बताया कि पहले अपराध का जो रूप था डकैती छिनैति, चोरी  हुआ करता था लेकिन आज स्वरूप बदल चुका है, क्योंकि शत्रु अदृश्य है , कहीं दूर बैठकर भी चुना लगा सकता है और ख़ासकर हमारे बुजुर्गों और हमारी मातृशक्ति को जिन्हें अपेक्षाकृत साइबर अपराधों की कम जानकारी होती है जिसका एकमात्र बचाव शिक्षा को बढ़ावा देना और साइबर सतर्कता एवं जागरूकता है अतः  किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए किसी भी तरह के मैसेज ईमेल या किसी भी तरह के लिंक को टच ना  करें , कोई नया app किसी के कहने पर इंस्टॉल ना करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा ना करें । ऐसा करने से आप साइबर अपराधियों के चुंगल में फंस कर साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं ।

कार्यक्रम का संचालन साइबर अपराध थाना के उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने किया और उन्होंने ग्राम वासियों को जागृत करते हुए बताया कि साइबर अपराध का रूप किस तरीके से चेंज हो गया है अब ऐसे कई सारे एप्लीकेशन मौजूद हैं जैसे कि एनीडेस्क , क्विक सपोर्ट, एसएमएस फॉरवर्ड जैसे रिमोट डेस्कटॉप एप्लीकेशन ना डाउनलोड करें इससे आपके मोबाइल का स्क्रीन अपराधियों के पास चला जाता है जिससे जालसाज बिना ओटीपी पूछे आपके फोन तथा बैंक की जानकारी पा जाता है जिससे आपके बैंक को खाली कर सकता है।

कार्यक्रम के के दौरान जंगल कौड़िया के ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव  कैंपियरगंज विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह जी तथा ग्राम काजीपुर के नेपाली सिंह जी के अलावा अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies