पुरानी पेंशन के माँग के लिये कार्मिकों में है जोश -बी पी सिंह रावत
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है । देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों की मात्र एक नैतिक मांग पुरानी पेंशन जो वर्तमान समय का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश के लाखो एनपीएस कार्मिकों की पीड़ा को समझते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के माध्यम से देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का प्रयास किया है।आज हर एनपीएस कार्मिक अपने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए चिंतित हैं परेशान है एक तरफ विधायक सांसद को मात्र एक दिन के कार्यकाल में भी जीवन भर पुरानी पेंशन दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी जो अपने जीवन के 35 वर्ष देश सेवा में समर्पित करता है उसको पेंशन नहीं टेंशन देने का कार्य किया है एनपीएस व्यवस्था पूरी तरह बाजार आधारित पेंशन है जिसमे जीवन यापन करना संभव नहीं है एनपीएस व्यवस्था का हर तरफ से विरोध हो रहा है प्रदेश हित में उत्तर प्रदेश की सरकार को तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए बी पी सिंह रावत ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश में हर जिले मे हर मंडल में पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़े कार्यक्रम किए जायेगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुनय विनय किया जाएगा उत्तर प्रदेश में पहला कार्यक्रम मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर में रखा गया है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी प्रदेश महासचिव पंकज सिंह को दी गई है जिसमे मुख्य भूमिका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष मणि त्रिपाठी की रहेगी सहयोग के लिए विमलेश कुमार प्रत्युष द्धिवेदी धनंजय सिंह,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से रुपेश श्रीवास्तव ओमप्रकाश सिन्हा दिलीप गुप्ता,ओमप्रकाश धर द्विवेदी,दुर्गेश दत्त पाण्डेय,विवेक राय,मेहताब अली
,
आनंद श्रीवास्तव,रुपेश सिंह कार्यक्रम के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के सभी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी बैंक कर्मी रेलवे कर्मी सभी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमे मुख्य रूप से रेलवे से मनोज गोस्वामी बंशी बदन झा अमित पाल सिंह परमार,अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी सामिल होगे ।
सादर अभिवादन अभिनन्दन
महोदय उक्त खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कराने हेतु सादर निवेदन ।
सादर
बी पी सिंह रावत
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
