Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धर्मगुरु मिले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से* अमन और शांति का दिया पैगाम

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


धर्मगुरु मिले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से*


अमन और शांति का दिया पैगाम


किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन बंद का ऐलान ना होने का दिया आश्वासन



आज दिनांक 9 जून 2022 को जनपद के धर्मगुरु जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र से जिलाधिकारी कार्यालय पर मिलने आये तथा जनपद में अमन और शांति बनाये रखने तथा भाईचारा को क़ायम रखने का जिलाधिकारी को आश्वासन दिया। तथा धर्मगुरुओं ने जनपद में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, बंद का एलान ना होने का आश्वासन भी दिया। धर्मगुरुओं ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को आश्वासन देते हुए कहा कि हम सब भाई चारे के साथ मिलकर जनपद की छवि धूमिल नहीं होने देंगे एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने में तत्पर रहेंगे। धर्मगुरुओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जिस पर जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सभी धर्म गुरुओं ने कहा कि किसी भी दशा में किसी को जनपद में आपसी सौहार्द अमन शांति खराब करने नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies